कलयुगी बेटा, धारदार हथियार से मां की हत्या, भाई-बहन की हालत गंभीर, वारदात के अंजाम के बाद की खुदकशी जगदलपुर। पेट्रोल पंप व्यवसायी ने पारिवारिक विवाद में अपनी मां और भाई बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में मां की मौके पर ही मौत हो गई है। भाई और बहन की हालत गंभीर है। जबकि आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। घटना बस्तर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र की है। मृतक आरोपी का नाम सुरेंद्र कच्छ है। सुरेंद्र कच्छ पेट्रोल पंप व्यवसायी थे और तोकापाल ब्लाक के आरापुर के रहने वाले थे। शनिवार की रात घर पर सुरेंद्र का अपनी मां और छोटे भाई-बहन से विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेंद्र ने धारदार हथियार से अपनी मां औऱ भाई बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में मां की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही आरोपी ने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी। वहीं हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है।