भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, PAT की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर

भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, PAT की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर, ट्रक ने मारी टक्कर बालोद। जिले में पिता के साथ एग्जाम देकर लौट रही बेटी सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस भीषण हादसे में बाप-बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बेटी अपने पिता के साथ पीएटी का एग्जाम देने के लिए गई थी। बालोद से अपने गांव नर्रालगुड़ा लौट रहे थे। तभी डौंडी थाना क्षेत्र के गुदुम गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग बेटी का नाम कामिनी ठाकुर है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया. वहीं बाप-बेटी की खून से सड़क लाल हो गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्यमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है।