राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने बिगाड़ा समीकरण, कांग्रेस ने सीएम भूपेश और मंत्री सिंहदेव को प्रत्याशी जिताने की दी जिम्मेदारी

राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने बिगाड़ा समीकरण, कांग्रेस ने सीएम भूपेश और मंत्री सिंहदेव को प्रत्याशी जिताने की दी जिम्मेदारी रायपुर। भाजपा ने राज्यसभा का चुनाव दिलचस्प बना दी है। विपक्षी पार्टी का समीकरण बिगाड़ दिया है। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है। महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्ति किया गया  है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ने ये सूची जारी की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हरियाणा का पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को राजस्थान में राज्यसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि राजस्थान और हरियाणा में कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग का डर है। हरियाणा के 28 विधायकों को रायपुर लाया गया है।  दो सीट, तीन उम्मीदवार हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होने हैं, लेकिन नामांकन तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किए हैं। बीजेपी से कृष्ण लाल पंवार और कांग्रेस से अजय माकन के अलावा पूर्व मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा ने निर्दलीय नामांकन किया है। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए उम्मीदवार को 31 विधायकों का समर्थन चाहिए। हरियाणा में भाजपा के 40 और कांग्रेस के 31 विधायक हैं। चौटाला की पार्टी ने चल दिया दांव हरियाणा विधानसभा में ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी जेजेपी के 10, इनेलो-हलोपा के एक-एक और सात निर्दलीय विधायक हैं। चौटाला अपने उम्मीदवार को जिता नहीं सकते थे। उन्होंने राजनीतिक दांव खेलते हुए कार्तिकेय शर्मा को समर्थन देने की घोषणा कर दी। कार्तिकेय ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन का भी दावा किया है। यदि यह सही है तो उन्हें 17 विधायकों का समर्थन मिल चुका है। जीत के लिए फिर भी 14 और वोटों की जरूरत है। कांग्रेस को डर है कि कार्तिकेय उसके विधायकों पर डोरे डाल सकते हैं। इसमें बीजेपी की मदद भी उन्हें मिल सकती है। इसे देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। कुछ विधायकों के असंतुष्ट होने से उसकी चिंताएं बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि टीएस सिंह देव और पवन बंसल जल्द ही राजस्थान आएंगे और उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के बाड़ेबंदी में शामिल होंगे। राजस्थान राज्यसभा के चुनाव 10 जून को होने हैं। कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही पर्यवेक्षक अगले एक-दो दिन में उदयपुर पहुंच कर कांग्रेस विधायक और समर्थित विधायकों को कैम्प में संबोधित करेंगे। 4 सीटों के लिए 5 प्रत्याशी, 10 जून को होगा मतदान  गौरतलब है कि राज्यसभा की 4 सीटों के लिए 10 जून को मतदान होगा। इस बार राजस्थान की 4 सीटों पर 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हैं, जिनमें भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. सुभाष चंद्रा के खड़े होने से मुकाबला रोचक हो गया है। 2 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा की जीत तय है, लेकिन चौथी सीट के लिए दोनों ही दलों को निर्दलीयों और छोटे दलों के विधायक को का समर्थन लेना होगा। राजस्थान के लिए कांग्रेस से रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी मैदान में हैं तो भाजपा से घनश्याम तिवाड़ी को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. सुभाष चंद्रा भी चुनाव मैदान में हैं।