बिलासपुर के संदीप श्रीवास्तव का IIFA में सम्मान, शेरशाह के लिए मिला बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवार्ड, सीएम भूपेश ने दी बधाई

बिलासपुर के संदीप श्रीवास्तव का IIFA में सम्मान, शेरशाह के लिए मिला बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवार्ड, सीएम भूपेश ने दी बधाई रायपुर। बिलासपुर शहर के रहने वाले संदीप श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। अबू धाबी के आइलैंड आयोजित IIFA अवॉर्ड्स में सम्मानित किया गया है। संदीप ने बॉलीवुड फिल्म शेरशाह के लिए स्क्रीनप्ले लिखा था। बेस्ट स्क्रीनप्ले कैटेगरी में संदीप को यह अवार्ड मिला है। संदीप के आइफा अवार्ड जीतने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए संदीप श्रीवास्तव के लिए लिखा कि मैं उन्हें बहुत सारी बधाईयां देता हूं, छत्तीसगढ़ को उन पर गर्व है। https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1533431884880953344?t=e461bloivKnZxEwTKueEVw&s=08 जानिए संदीप श्रीवास्तव के बारे में बिलासपुर के रहने वाले संदीप श्रीवास्तव मुंबई में फिल्मों में स्क्रीनप्ले पर काम कर रहे हैं। शुरुआत में उन्होंने कुछ टीवी सीरियल में एक्टिंग भी की। इसके बाद उन्होंने बहुत से नाटकों सीरियल और फिल्मों में डायलॉग और गीत लिखे। फिल्म काबुल एक्सप्रेस में उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली। इसके बाद निर्देशक के तौर पर न्यूयार्क में वी शांताराम अवार्ड से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। फिल्म अब तक छप्पन में इनके डायलॉग हिट रहे। वो फिल्म भी तब आइफा में नॉमिनेट हुई थी।