खेलो इंडिया यूथ गेम्स : छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता पहला स्वर्ण पदक, राजा भारती ने कांस्य

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता पहला स्वर्ण पदक, राजा भारती ने कांस्य रायपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ को ज्ञानेश्वरी यादव ने पहला स्वर्ण पदक दिलाया। पंचकुला हरियाणा में रविवार को 49 किलोग्राम वजन वर्ग में ज्ञानेश्वरी ने 76 किग्रा स्नैच और 88 किग्रा क्लीन एंड जर्क कुल 164 वजन उठाकर छत्तीसगढ़ को पदक दिलाया। वेटलिफ्टिंग में राज्य को एक कांस्य और एक स्वर्ण के साथ कुल दो पदक मिले। वेटलिफ्टर राजा भारती ने पुरुषों के 55 किलोग्राम वजन वर्ग की स्पर्धा में 96 किग्रा स्नैच और 115 क्लीन एंड जर्क कुल 211 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसके अलावा विकास लहरे पांचवे स्थान पर रहे। बता दें कि राज्य से 13 खेलों में 122 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रोत्साहन राशि देगी सरकार व्यक्तिगत खेल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को दो लाख रुपये, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को डेढ लाख रुपये, कांस्य पदक जीतने वाले को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। दलीय खेलों में विजेता दल के प्रत्येक खिलाड़ी को स्वर्ण पदक जीतने पर एक लाख, रजत पदक जीतने पर 75 हजार रुपये और कांस्य पदक जीतने पर 50 हजार रुपये के प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।