उत्तराखंड बस हादसे में 26 तीर्थयात्री की मौत, 4 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक

उत्तराखंड बस हादसे में 26 तीर्थयात्री की मौत, 4 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक नई दिल्ली। उत्तराखंड बस हादसे में करीब 26 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 घायलों को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों सी स्थिति बेहद नाजुक है। बस में कुल 30 लोग सवार थे। बता दें कि यमुनोत्री के लिए जा रही एक बस खाई में गिर गई थी। हादसा यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास हुआ है। बस में मध्य प्रदेश के श्रद्धालु सवार थे।  वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रात में देहरादून पहुंचकर पुलिस कंट्रोल रूम में उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की और उत्तरकाशी में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उसके बाद सीएम चौहान घायल श्रद्धालुओं को देखने के लिए देर रात देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज में कोई कसर नहीं रहने दी जाएगी. इलाज के संबंध में डॉक्टर्स से भी चर्चा की।

पीएम मोदी ने व्यक्त की शोक संवेदना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव सहायता में जुटा है।

पीएम ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

उत्तरकाशी में हुए बस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। खूनी नेशनल हाईवे : सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, भगवान ने बचाई बच्चे की जान PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war