भारत में कोरोना : 24 घंटे में 518 नए केस आए सामने, 9 संक्रमितों की हुई मौत

भारत में कोरोना : 24 घंटे में 518 नए केस आए सामने, 9 संक्रमितों की हुई मौत नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 4518 नए केस सामने आए हैं, और 9 संक्रमितों की मौत हुई है। इस अवधि के दौरान कोरोना से संक्रमित 2779 लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,81,335 हो गई ​है, वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 25,782 पर पहुंच गई, जो कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है। सबसे ज्यादा नए केस केरल और महाराष्ट्र में मिले हैं। कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा नए केस रिपोर्ट करने वाले पांच राज्यों में केरल (1544), महाराष्ट्र में (1494), दिल्ली (343), कर्नाटक में (301) और हरियाणा (148) हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 5,24,701 हो गई है। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 4270 नए मामले सामने आए थे। यानी बीते दिन के मुकाबले आज संक्रमितों की संख्या में 248 की या 5.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि, कल के मुकाबले आज मौतों में कमी दर्ज की गई है। रविवार को देश में कोरोना से 15 मौतें हुई थीं। उत्तराखंड बस हादसे में 26 तीर्थयात्री की मौत, 4 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war