फांसी के फंदे पर मिली पति-पत्नी की लाश, दो साल पहले देवर से की थी शादी, ग्रामीणों ने जताई ये आशंका

फांसी के फंदे पर मिली पति-पत्नी की लाश, दो साल पहले देवर से की थी शादी, ग्रामीणों ने जताई ये आशंका कोरबा। जिले में पति-पत्नी का लाश बरामद हुआ है। दोनों की लाश नदी किनारे एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोग खुदकुशी की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला कोरबी चौकी अंतर्गत मिसिया गांव का है। जानकारी के अनुसार, मृतक (20 वर्षीय) संतराम धनवार और मृतका (24 वर्षीय) करिश्मा धनवार मिसिया निवासी हैं। बताया जा रहा है कि करिश्मा धनवार ने दो साल पहले पति को छोड़कर देवर से की शादी थी। शादी के बाद दोनों बिलासपुर में मजदूरी करते थे। वहां से लौटने के बाद दोनों ने आत्मघाटी कदम उठा लिया।  मामले में संतान सुख के अभाव को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शवों को मोटर बोट से दूसरे किनारे पर लाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उत्तराखंड बस हादसे में 26 तीर्थयात्री की मौत, 4 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war