अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उसके पिता को जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है। आज मुंबई पुलिस की एक टीम सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची है। दरअसल, सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के नाम से अज्ञात शख्स ने लेटर भेजा था। यह लेटर रविवार को बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में मिला था। लेटर सलीम खान के गार्ड को उस जगह मिला था जहां सलीम अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद जाकर बैठते हैं। धमकी भरे पत्र में लिखा था, 'सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा।'  मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

सलीम खान ने पुलिस से क्या कहा?

सलीम खान ने पुलिस को बताया था कि मॉर्निंग वॉक खत्म करने के बाद उनका रोज एक ही बेंच पर बैठना फिक्स है। वह रविवार सुबह अपने दो बॉडीगार्ड्स के साथ वॉक पर गए थे। ऐसे में एक बॉडीगार्ड ने बेंच पर लेटर पड़ा हुआ देखा था। अपनी शिकायत में सलीम खान ने किसी पर भी उन्हें जान से मारने की धमकी देने का शक नहीं जताया है। धमकी भरे लेटर को भी उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर सलमान खान और उनके पिता को जान से मारने की धमकी किसने दी है। इधर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) से भी पूछताछ की है। अभी हाल में पंजाब में मारे गए सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था।  सलमान खान को भेजे गए धमकी भरे इस पत्र में लिखा है, 'सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द आपका हाल मूसेवाला जैसा होगा'। क्या यह पत्र वाकई लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भेजा है या उसका नाम लेकर किसी और ने धमकी दी है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।  2018 में भी सलमान खान को मारने की साजिश कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई ने इससे पहले 1998 के काला हिरण शिकार मामले को लेकर साल 2018 में भी सलमान खान को मारने की साजिश रची थी। इस मामला का खुलासा एक शार्प शूटर की गिरफ्तारी के बाद हुआ था। सलमान काला हिरण शिकार मामले में आरोपी थे। हालांकि, बाद में उन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय ने बरी कर दिया था।  उत्तराखंड बस हादसे में 26 तीर्थयात्री की मौत, 4 घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war