आपके Aadhaar Number से कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर, क्या आपको पता है?
नई दिल्ली। Aadhaar आधार कार्ड सबके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट है। ये बात सभी जानते हैं। लेकिन जब हम अपनी आधार किसी जगह पर देते हैं तो उसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। इसे बचाना भी हम सब के लिए बहुत जरूरी हो गया है। आधार का गलत इस्तेमाल न हो इसके लिए दूरसंचार विभाग (DoT) ने एक बड़ा अपडेट अपनी वेबसाइट में किया है। दूरसंचार विभाग के इस नई सर्विस के जरिए अब आप आसानी से चेक कर सकेंगे कि आपके आधार नंबर (Aadhaar Number) के साथ कितने मोबाइल नंबर (Mobile Number) रजिस्टर्ड हैं। अब DoT की नई वेबसाइट के जरिए आप सेकंड्स में ये काम कर सकते हैं।
दूरसंचार विभाग ने हाल ही में एक पोर्टल लॉन्च किया है, जिसका नाम टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAFCOP) है, जो यूजर्स को उनके Aadhaar Number से जुड़े सभी फोन नंबरों की जांच करने में सक्षम बनाता है। ऐसे में अगर आप किसी सिम का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो आप उसे डिसकंटिन्यू कर सकते हैं।
TAFCOP ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि इस वेबसाइट को ग्राहकों की मदद करने, उनके नाम पर काम कर रहे मोबाइल कनेक्शनों की संख्या की जांच करने और अतिरिक्त मोबाइल कनेक्शनों को डिसकंटिन्यू करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़े- मेडिकल कोर्सेज में OBC और EWS को आरक्षण, इसी सत्र से मिलेगा फायदा
पेटीएम के फाउंडर ने की तारीफ
इस सर्विस की सराहना करते हुए पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने ट्विटर पर लिखा कि @TRAI / DOT द्वारा शुरू की गई ये सर्विस बहुत उपयोगी है।
https://twitter.com/vijayshekhar/status/1430727640273485828
आपके Aadhaar से कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर, ऐसे करें चेक
नो़ट- यह सर्विस अभी तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में शुरू की गई है। बाद में इसे पूरे देश में शुरू करने की संभावना है।
- चेक करने के लिए सबसे पहले टेलीकॉम एनालिटिक्स की धोखाधड़ी प्रबंधन (Telecom Analytics for Fraud Management) और उपभोक्ता संरक्षण पोर्टल (Consumer Protection portal) की वेबसाइट https://tafcop.dgtelecom.gov.in/ पर जाएं।
- अब अपना संपर्क नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद 'रिक्वेस्ट ओटीपी' टैब पर क्लिक करें।
- अब प्राप्त हुआ ओटीपी नंबर दर्ज करें।
- फिर, आपके आधार नंबर से जुड़े सभी नंबर वेबसाइट पर दिखेंगे।
- इन नंबरों से, यूजर्स उन नंबरों को रिपोर्ट और ब्लॉक कर सकते हैं जो वह उपयोग नहीं कर रहे हैं या जिनकी अब आवश्यकता नहीं है।
यह भी पढ़े- 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहीं, पीएम मोदी ने मांगी लिस्ट, छत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी…
मोबाइल नंबर को लेकर DoT की गाइडलाइन्स
सरकार के मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार, एक व्यक्ति अपने नाम पर अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन पंजीकृत कर सकता है।
TAFCOP पोर्टल पर मिलने वाली सुविधाएं
- जिन उपभोक्ताओं के नाम पर नौ से अधिक कनेक्शन हैं, उन्हें एसएमएस द्वारा सूचित किया जाएगा।
- जिन सब्सक्राइबर्स के नाम पर नौ से अधिक कई कनेक्शन हैं, वे आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पोर्टल लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
यह वीडियो देखें-