यात्रीगण ध्यान दें : बिलासपुर-रायपुर की दो ट्रेनों का समय बदला, देखिए डिटेल

यात्रीगण ध्यान दें : बिलासपुर-रायपुर की दो ट्रेनों का समय बदला, देखिए डिटेल रायपुर। भारतीय रेलवे ने बिलासपुर और रायपुर से होकर गुजरने वाली दो ट्रेन का समय बदल दिया है। दोनों ट्रेनों को 7 और 9 जून को परिवर्तित समय के साथ रवाना किया जाएगा। दरअसल, पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में वाकानेर जंक्शन एवं सिंधवादर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण रायपुर और बिलासपुर मंडल से गुजरने वाली दो ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसके तहत इन ट्रेनों का समय बदला गया है। दिनांक 7 जून 2022 को गाड़ी संख्या 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस को शालीमार से 04 घंटे रीशेड्यूल कर रवाना किया जाएगा। दिनांक 9 जून 2022 को गाड़ी संख्या 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस को पोरबंदर से 01 घंटे रीशेड्यूल कर रवाना किया जाएगा।