चाट गुपचुप खाने से एक बच्ची की मौत, 24 बच्चे हुए घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

चाट गुपचुप खाने से एक बच्ची की मौत, 24 बच्चे हुए घायल, अस्पताल में कराया भर्ती बिलासपुर। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम देवकीरारी में चाट गुपचुप खाने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन बच्चे बीमार पड़ गए। उन्हें इलाज के लिए सिम्स और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कुछ निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, देवकिरारी गांव में रविवार की शाम को गुपचुप-चाट बेचने वाला आया था। उससे गांव के बच्चों ने गुपचुप व चाट खाया था। सोमवार को दोपहर होते-होते बच्चों की तबीयतत बिगड़ने लगी। 24 बच्चों को इलाज के लिए बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां हालत खराब होने पर 4 बच्चों को सिम्स के लिए रिफर किया गया। सिम्स आने के बाद दो बच्चे निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए चले गए तो वहीं दो सगी बहनें सिम्स में भर्ती हुई। यहां 9 वर्षीय मीनाक्षी कोसले और 11 वर्षीय साक्षी कोसले को भर्ती किया गया, जहां परीक्षण कर डॉक्टरों ने मीनाक्षी कोसले को मृत घोषित कर दिया। साक्षी का इलाज किया जा रहा है। साक्षी की हालत स्थिर है। दो अन्य बच्चे निजी चिकित्सालय में इलाज करवा रहे हैं। बाकी बच्चे बिल्हा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं।

बीमार ग्रामीण व बच्चे

बीमार ग्रामीणों में रीना (23), दीक्षा (17), मनोरमा (20), दिप्ती (12), दिलेश्वरी(28), अभिलाषा (10), शुभांगी (10), कैलाश (8), हेमलता (37), हेमा बंजारे (44), कुंती बंजारे (30), लक्ष्मीकांत (10), चंद्रकांत (16), गगन (12), मिनाक्षी (9), रोशनी (8), दिलेश्वरी (20), अर्चना (38), संजुलता बंजारे (30) हंशिका बंजारे (18) शामिल हैं। फांसी के फंदे पर मिली पति-पत्नी की लाश, दो साल पहले देवर से की थी शादी, ग्रामीणों ने जताई ये आशंका PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war