शिक्षिका और उसके बेटे को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर एक की मौत, स्कूल में एडमिशन कराकर लौट रही थी शिक्षिका कवर्धा। तेज रफ्तार ट्रक ने शिक्षिका और उसके बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में 7 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वहीं शिक्षिका को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश की रही है। जानकारी के अनुसार, कवर्धा के बोडला विकासखण्ड में अंधियार खुर्द विद्यालय में शिक्षिका इंदु सोनी पदस्थ है। वे आज सुबह अपने 7 वर्षीय बेटे पूर्व सोनी के रामकृष्ण पब्लिक स्कूल में भर्ती कराने स्कूटी से गई थीं। वापसी में जब वह कोतवाली थाना क्षेत्र में पहुंची थीं तब सामने से आ रहे ट्रक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को ठोकर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से 7 वर्षीय पुत्र पूर्व की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। फांसी के फंदे पर मिली पति-पत्नी की लाश, दो साल पहले देवर से की थी शादी, ग्रामीणों ने जताई ये आशंका PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war