एकतरफा प्यार में बना कातिल, सिरफिरे ने कुल्हाड़ी से हमला कर दी नाबालिग की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एकतरफा प्यार में बना कातिल, सिरफिरे ने कुल्हाड़ी से हमला कर दी नाबालिग की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार बालोद। एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे ने नाबालिक लड़की का सिर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। नाबालिग ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, तभी आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह अक्सर नाबालिक से छेड़खानी किया करता था, लेकिन उसने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन आज सनकी ने खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया।   बालोद पुलिस ने बताया कि एकतरफा प्रेम प्रसंग में सनकी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी लंबे समय से लड़की को परेशान कर रहा था। नाबालिक मंगलवार सुबह ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान बरही गांव के रहने वाला रवि निषाद (32 वर्ष) ने उसका रास्ता रोक लिया और कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर दिया। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ जमीन पर गिरते ही युवक वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने रवि निषाद को हमला करते हुए देख लिया था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।   पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा पुलिस ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी रवि निषाद को हिरासत में लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद किया है। भूमिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर नाबालिग की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव में किसी तरह का आक्रोश न हो इसके लिए पुलिस की टीम लगातार गश्त कर रही है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में लड़की द्वारा बात नहीं मानने पर मारना बताया है। चाट गुपचुप खाने से एक बच्ची की मौत, 24 बच्चे हुए घायल, अस्पताल में कराया भर्ती PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war