छत्तीसगढ़ में रिकार्ड गर्मी से लोग हलाकान, मुंगेली में तापमान 47 डिग्री, जानें अन्य जिलों का हाल

छत्तीसगढ़ में रिकार्ड गर्मी से लोग हलाकान, मुंगेली में तापमान 47 डिग्री, जानें अन्य जिलों का हाल रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी ने बेहाल कर दिया है। दोपहर में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मुंगेली में मंगलवार को अधिकतम तापमान फिर 47.0℃ पहुंच गया। दो दिन पहले ही मुंगेली में रिकॉर्ड तोड़ 47.6℃ तापमान दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का सर्वाधिक तापमान था। मौसम विभाग ने बुधवार से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना जताई है। गौरतलब है कि प्रदेश में आमतौर पर 10 जून को मानसून बस्तर में प्रवेश करता है, लेकिन अब तक मानसून कर्नाटक से आगे नहीं बढ़ पाया है। जिससे लोगों को तापमान में भी कोई राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कुछ पैकेट में लू की स्थिति थी। रायपुर में 45.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह राजनांदगांव का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। गरज-चमक के साथ अंधड़-बारिश की संभावना मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से रायलसीमा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरी द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से उत्तर बांग्लादेश तक बिहार, पश्चिम बंगाल के उप हिमालय क्षेत्र, सिक्किम होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 8 जून को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में बुधवार से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना है।  बीजेपी और सिंहदेव के बयान से सरकार मुश्किल में, सीएम भूपेश बोले- गोली नहीं चलेगी, भाजपा दिल्ली में करें विरोध PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war