रेडी टू ईट से पहाड़ी कोरवा के 11 बच्चे बीमार, अस्पताल में कराया भर्ती जशपुर। रेडी टू ईट का सेवन करने से 11 बच्चे उल्टी-दस्त का शिकार हो गए हैं। पहाड़ी कोरवा परिवार के सभी बच्चों को बगीचा अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांव पहुंची है। नए मरीजों का पता करने में जुटी है। पहाड़ी कोरवा परिवार की नवापारा बस्ती के बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत मिली है। इसकी जानकारी होने के बाद बगीचा एसडीएम और जनपद सीईओ रात को ही प्रभावित गांव पहुंच गए थे। चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सभी पीड़ित बच्चों को तत्काल उपचार के लिए बगीचा अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के बाद आज सुबह पीड़ित बच्चों के स्वास्थ्य मे सुधार देखा जा रहा है।