धान के MSP में 100 रुपए की बढ़ोतरी, सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, प्रदेश के किसानों का धान अब इतने में खरीदेंगे...

धान के MSP में 100 रुपए की बढ़ोतरी, सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, प्रदेश के किसानों का धान अब इतने में खरीदेंगे... रायपुर। केंद्र सरकार ने धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी कर दी है। इस वृद्धि के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अब किसानों का धान सरकार 2640 में खरीदेगी।   मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिये बताया कि धान के समर्थन मूल्य में 100 रु की बढ़ोत्तरी हुई है। प्रोत्साहन राशि मिलाकर इस साल छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति क्विंटल 2640 रु मिलेगा। अगले साल तक संभावना है कि किसानों को 2800 रु मिलने लगे। किसानों की ख़ुशी में सबकी ख़ुशी है। https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1534506891115921409?t=nmm_B5RPGqZMyOyKZLSsaQ&s=08   केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस बार खरीफ की सभी 14 फसलों और उनकी वैरायटीज सहित 17 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है। पिछले साल जो तय किया गया कि लागत प्लस 50 प्रतिशत, उसे हमने लगातार आगे बढ़ाया है। किसान सम्मान निधि के तहत 2 लाख करोड़ खाते में जा चुका है। फर्टिलाइजर पर 2 लाख 10 हज़ार करोड़ की सब्सिडी दी गई है। क्लिक कर पढ़े - मोदी सरकार का किसानों के हित में बड़ा फैसला, तिल,मूंग समेत 17 फसलों का बढ़ा समर्थन मूल्य केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी कि तिल के दाम में 523 रुपए की बढ़ोतरी होगी। मूंग पर प्रति क्विंटल 480 रुपए की बढ़ोतरी होगी। सूरजमुखी पर 358 रुपए प्रति क्विंटल है। मूंगफली पर 300 रुपए की बढ़ोतरी होगी। केंद्र सरकार की फैसले के बाद साल 2022-23 के लिए खरीफ की फसलों जैसे धान, सोयाबीन, मक्का आदि फसलों का MSP बढ़ जाएगा और किसानों को अपनी फसल की ज्यादा कीमत मिलेगी। माना जा रहा है कि सरकार खरीफ फसलों की एमएसपी में 5 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती है। बता दें कि फिलहाल 2021-22 के लिए धान का एमएसपी 1940 रुपए प्रति क्विंटल है।  बीजेपी और सिंहदेव के बयान से सरकार मुश्किल मेंसीएम भूपेश बोले- गोली नहीं चलेगीभाजपा दिल्ली में करें विरोध केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ऐलानकिसानों के लिए जल्द आएगा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war