गर्भवती महिलाओं का अब होगा निःशुल्क सोनोग्राफी, कलेक्टर की पहल पर प्राइवेट अस्पतालों ने भरी हामी बलौदाबाजार। जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की निशुल्क सोनोग्राफी होगी। यह पहला कलेक्टर डोमन सिंह ने की है। जिस पर अब निजी सोनोग्राफी केंद्रों ने हामी भरी है। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी. महिस्वर ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी की आवश्यकता होती है, लेकिन जिले में हर शासकीय केंद्रों में सोनोग्राफी सुविधा की उपलब्धता नहीं है। ऐसे में होने वाली असुविधाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की पहल से जिले में कुछ निजी केंद्रों ने सोनोग्राफी के लिये अपनी सहमति दी है। दूसरी व तीसरी तिमाही गर्भवती महिलाएं तथा हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से रिफर करने के बाद निजी सोनोग्राफी सेंटर में निःशुल्क सोनोग्राफी किया जाएगा। इसके तहत जिले के निम्न स्त्री रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। जिसमें कंवर नर्सिंग होम भाटापारा डॉ.सरला निहलानी, भृगु हॉस्पिटल भाटापारा डॉ. पूजा भृगु, डॉ. जे. के. आडिल हॉस्पिटल, से डॉ.पूनम ऑडिल यह तीनों डॉक्टर भाटापारा सिविल अस्पताल भाटापारा में सेवाएं प्रदान करेंगी। चंदादेवी हॉस्पिटल बलौदाबाजार से डॉ. गितिका शंकर तिवारी,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लवन में वाजपेयी नर्सिंग होम से डॉ. खुशबू वाजपेयी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसडोल में आनंद हॉस्पिटल पलारी से डॉ.चांदनी चंद्राकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी में एवं एच.सी.डब्ल्यू. हॉस्पिटल हिरमी से डॉ.सपना पचोरे समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमगा में अपनी निःशुल्क सेवाएं देंगी। गौरतलब है की प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भारत सरकार की एक नई पहल है, जिसके तहत प्रत्येक माह की निश्चित 9 तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं को व्यापक और गुणवत्तायुक्त प्रसव पूर्व देखभाल प्रदान करना सुनिश्चित किया गया है। बलौदाबाजार में परीक्षण हेतु आई हुई महिलाओं की आवश्यक जाँच निःशुल्क की जाती है एवं उनके लिए भोजन की भी व्यवस्था रहती है।