बलिदानी राजा गुरु बालक दास का प्री पोस्टर रिलीज, मंत्री गुरु रूद्र बोले- फिल्म में होगा शौर्य का प्रदर्शन
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने बुधवार को रायपुर प्रेस क्लब में छत्तीसगढ़ी धार्मिक फिल्म बलिदानी राजा गुरु बालक दास के प्री पोस्टर का विमोचन किया। निर्माता अमीरपति ने बताया कि यह उनकी दूसरी फिल्म है।
इससे पहले उन्होंने गुरु घासीदास की जीवनी पर सन् 1757 से 1850 तक उनकी जीवनी पर आधारित फिल्म बनाई है। इस फिल्म को जल्द ही सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा।
वहीं गुरु बालक दास फिल्म को एक साल के में पूरा कर लिया जाएगा। इस फिल्म में 70 कलाकारों का चयन किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अब जल्द ही इसकी शूटिंग की जाएगी।
मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने पत्रकारों को बताया कि यह फिल्म बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी के जीवनी पर आधारित है। इस फिल्म में बालक दास जी के शौर्य को दर्शाया जाएगा। इसके मुख्य अभिनेता ओम त्रिपाठी हैं जो सीरियल समेत छोटे पर्दे पर कई अहम किरदार निभा चुके हैं। वह गुरु बालक दास की भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह पूर्ण रूप से धार्मिक फिल्म होगी जो संत समाज जनों के हित के लिए होगी। मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि इस फिल्म से हमारे पूर्वजों और गुरु परिवार की भूमिका जन जन तक पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि गुरु बालक दास को राजा की उपाधि अंग्रेजों ने दी थी जब अंग्रेज राज परिवारों और हिंदू विरासतों को खत्म कर एक नई परंपरा की शुरुआत कर रहे थे। ऐसे समय में गुरु बालक दास के शौर्य, उनकी सेन, जन बल और उनके ओजस्वी अंदाज से प्रभावित होकर अंग्रेजों ने उन्हें राजा की उपाधि दी थी। यह हिंदू समाज के लिए एक अहम बड़ी बात थी। इस फिल्म के निर्माण से अंग्रेजों के शासन काल और बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी के शौर्य का विशिष्ट चित्रण किया जाएगा।
बीजेपी और सिंहदेव के बयान से सरकार मुश्किल में, सीएम भूपेश बोले- गोली नहीं चलेगी, भाजपा दिल्ली में करें विरोध
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान, किसानों के लिए जल्द आएगा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर
PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war