पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा के परिणाम हुए जारी, ऐसे करें चेक रायपुर| छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) ने पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा (RDP22) -2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर टाइप कर परीक्षा परिणाम व्यापम के वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर देख सकते हैं और प्रिंट आउट भी प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि पटवारी परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल 2022 को पूर्वान्ह 10 से 1:15 बजे तक किया गया था। उक्त चयन परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापमं के वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर 13 मई 2022 को प्रदर्शित किया गया था तथा दिनांक 18 मई 2022 को शाम 5. बजे तक सप्रमाण दावा / आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि निर्धारित थी। प्राप्त दावा / आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया। परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम दिनांक 8 जून 2022 को घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के 24 जिलों के लिए विभाग द्वारा पटवारी के पद विज्ञापित किए गए थे। अभ्यर्थियों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दिए गए निवास जिले के आधार पर परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। पूर्व कप्तान मिताली राज ने लिया सन्यास, 23 साल का सफर हुआ खत्म केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान, किसानों के लिए जल्द आएगा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war