रायपुर। राजधानी के बिरगांव में बड़ी घटना हो गई। एक तेज रफ्तार स्कूटी खड़े ट्रक से जा भिड़ी है। इस दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवकों की मौत हो गई है। घटना बिरगांव के सिलतरा की है।
जानकारी के अनुसार, रायपुर के रहने वाले दो युवक स्कूटी में सवार होकर निकले हुए थे। इस दौरान टाटीबंध ओवर ब्रिज के पास खड़ी ट्रक पर उनकी स्कूटी जा घुसी। बताया जा रहा है कि स्कूटी काफी तेज रफ्तार में थी। इस हादसे में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए है। वहीं दोनों युवकों की भी मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस दोनों युवकों के पहचान में जुट गई है। शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है
इधर, सूरजपुर जिले से लगे ग्राम चंद्रपुर में एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कई घंटों की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। दरअसल मध्य प्रदेश के कटनी से महुआ लोडकर ट्रक क्रमांक mp 65 H 1198 सूरजपुर की ओर आ रही थी।
तभी जिला कोरिया के ग्राम रनई में दो बाइक सवारों को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया, उसी दौरान रास्ते में आचानक किसी कारण से ट्रक के टायर में आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरी ट्रक में फैल गई। आग बढ़ता देख ड्राइवर और क्लीनर सड़क किनारे ट्रक को जलता छोड़कर भाग निकले। सूचना के बाद फायर बिग्रेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
ऑनलाइन ठगी का खुलासा, लड़की की आवाज निकालकर 49 लाख की ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार
PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war