भारत में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक, 24 घंटे में मिले 47 हजार से ज्यादा मरीज, जानिए मौत की संख्या
नई दिल्ली। भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है। 24 घंटे में एक बार फिर 47 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। वहीं करीब 500 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है।
इससे पहले बुधवार को भी कोरोना के नए मामले 40 हजार से ज्यादा मिले थे। चिंता की बात यह है कि अब ठीक होने वालों की संख्या नए मरीजों से कम है। वहीं एक्टिव केस भी लगातार बढ़ने लगे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में देश के अंदर कोरोना के 47 हजार 92 नए मामले आए हैं।
भारत में एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़कर 3 लाख 89 हजार 583 पर पहुंच गया है। वहीं इस अवधि में कोरोना के 35 हजार 181 मरीज ठीक हुए हैं।
- कुल मामले: 3,28,57,937
- सक्रिय मामले: 3,89,583
- कुल रिकवरी: 3,20,28,825
- कुल मौतें: 4,39,529
- कुल वैक्सीनेशन: 66,30,37,334
सोमवार को छोड़ दिया जाए तो बीते आठ में से सात दिन भारत में कोरोना के 40 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं। भारत में कोरोना के नए मामले 13 अगस्त को 40 हजार से नीचे हुए थे और 24 अगस्त तक यह सिलसिला जारी रहा।
यह भी पढ़े- आपके Aadhaar Number से कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर, क्या आपको पता है?
केरल में कोरोना के अधिक मरीज
केरल महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। देश के कुल मामलों में 70 फीसदी से ज्यादा केस केरल से ही हैं। बुधवार को भी राज्य में कोरोना के 32 हजार 803 नए मामले आए हैं। जो कुल नए मामलों का 72 फीसदी है। बीते सात में से 5 दिन केरल में कोरोना के 30 हजार से ज्यादा मामले आए हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना केस
देश के दूसरे सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 4 हजार 456 नए केस दर्ज किए गए हैं। राज्य में कोरोना के नए मामलों में मामूली बढ़त दर्ज की गई है।
तमिलनाडु में पूरे हफ्ते कोरोना के नए मामले 1500 के आसपास रहे हैं। आंध्र प्रदेश इस सूची में चौथे नंबर पर है। वहां 1100 से 1500 के बीच नए मामले आ रहे हैं। वहीं, कर्नाटक पांचवां सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां नए केस 1200 के आसपास दर्ज किए जा रहे हैं।
इन पांच राज्यों के अलावा किसी भी राज्य में कोरोना के नए मामले 1000 का आंकड़ा पार नहीं कर रहे हैं। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में तो बुधवार को यह आंकड़ा 20 या इससे भी कम रहा।
छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोरोना वायरस के 31 नए मरीजों की पहचान हुई है. राहत की बात है कि कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है. वहीं प्रदेश में आज 52 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है.
प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.12 प्रतिशत है. पिछले 8 दिन में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है.
छत्तीसगढ़ में कोरोना
छत्तीसगढ़ में 9 लाख 90 हजार 536 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं. अब कुल एक्टिव मरीज 391 हैं. कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 555 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में मंगलवार को 25 हजार 846 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है.
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले कम होते ही सभी सरकारी और निजी स्कूलों को खोल दिया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार 5 सितंबर 2021 तक राज्य के सभी सरकारी और निज़ी स्कूलों के शिक्षकों-स्कूल शिक्षा से जुड़े कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्य जो 18 वर्ष से अधिक हो, उनका टीकाकरण अभियान के रूप में किया जाना है.
इस अभियान के तहत जिन शिक्षकों और कर्मचारियों को कोविड टीके की प्रथम ख़ुराक दी जा चुकी है, उन्हें समय पर दूसरी ख़ुराक दी जानी है. वहीं जिन शिक्षकों, स्कूल कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को कोविड टीका की एक भी डोज़ नहीं दी गई है. उनका जल्द से जल्द कोविन पोर्टल में पंजीकरण कर टीकाकरण किया जाना है.
यह वीडियो देखें-