आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने खोला मोर्चा, मानदेय में वृद्धि समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने खोला मोर्चा, मानदेय में वृद्धि समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर राजधानी में बड़ा आंदोलन रायपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मानदेय में वृद्धि समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। प्रदेश भर से राजधानी रायपुर में हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं जुटे हैं। संघ की मांग है कि राज्य सरकार उन्हें कलेक्टर दर पर मानदेय का भुगतान करे।

छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन द्वारा संयुक्त रूप से आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की प्रांताध्यक्ष पद्मावती साहू ने बताया कि अपनी लंबित मांगों को लेकर उन्होंने दो दिवसीय महापड़ाव का आयोजन किया है।

अपनी मांगों को लेकर काफी समय से राज्य सरकार के विरुद्ध हड़ताल कर रही हैं, लेकिन उनकी मांगों को लेकर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए दो दिवसीय महापड़ाव के माध्यम से सरकार को जागरूक करना चाहते हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर उन्हें बूढ़ा तालाब में प्रदर्शन की प्रशासनिक अनुमति नहीं मिली है, फिर भी वे यहां प्रदर्शन कर रही है। अपनी मांगों को लेकर यदि उन्हें जेल भी जाना पड़े तो भी रह जाएंगी, क्योंकि इतनी महंगाई में इतने कम मानदेय में काम करना मंजूर नहीं है। बता दें कि रायपुर के बूढ़ा तालाब में बड़ी संख्या में प्रदर्शन की अनुमति नहीं है, यहां केवल 100 से 200 लोग ही प्रदर्शन कर सकते हैं। उसके बाद भी बड़ी संख्या में पूरे प्रदेश भर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रही हैं।  बीजेपी और सिंहदेव के बयान से सरकार मुश्किल में, सीएम भूपेश बोले- गोली नहीं चलेगी, भाजपा दिल्ली में करें विरोध केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान, किसानों के लिए जल्द आएगा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war