नीट: बिलासपुर की छात्रा की जंगल में मिली लाश, गांधीनगर से यु वक गिरफ्तार बिलासपुर। बिलासपुर निवासी 17 साल की स्टूडेंट का राजस्थान के कोटा में किडनैप कर हत्या का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा कोटा में नीट की तैयारी कर रही थी। छात्रा का पिछले महीने ही दाखिला कराया गया था। छात्रा पिछले 3 दिन से लापता थी जिसका शव कोटा डैम के पास जंगल में मिला था। पुलिस ने प्राथमिक जाँच में छात्र के सिर को पत्थर से कुचल कर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक़ छात्रा की ऑनलाइन गेमिंग साइट पर गुजरात के युवक से हुई थी। जिसके बाद 3 दिनों पहले ही युवक लड़की मिलने कोटा आया था।
बहरहाल पुलिस ने युवक को गाँधी नगर ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।