Ind Vs Sa 1st T20 : डेविड और डुसेन ने छीनी जीत, बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद भी हारा मैच

Ind Vs Sa 1st T20 : डेविड और डुसेन ने छीनी जीत, बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद भी हारा मैच स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में इंडिया को 7 विकेट से हराया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारत मे 4 विकेट पर 211 रन बनाए। जवाब में अफ्रीका ने 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। डेविड मिलर ने 64 और रेसी वान डेर डुसेन ने 75 रनों की पारी खेली। दोनों ने चौथे विकेट की साझेदारी में 131 रन बनाए। इस ऐतिहासिक साझेदारी की और अफ्रीकी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। डेविड मिलर ने अपनी पारी में 31 बॉल में 64 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के जमाए। डेविड मिलर ने सिर्फ 22 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज़ फिफ्टी है। अफ्रीकी टीम ने किस तूफानी तरीके से इस लक्ष्य को हासिल किया, उसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम ने कुल 14 छक्के जमाए। जबकि सभी बल्लेबाजों ने मिलाकर 17 चौके भी जमाए।   बॉलिंग नहीं चला टीम इंडिया की बैटिंग की बात करें तो ओपनर ईशान किशन ने ताबड़तोड़ 76 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के जमाए। उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दिलवाई, लेकिन बाद में कप्तान ऋषभ पंत और उप-कप्तान हार्दिक पंड्या ने दमदार खेल दिखाया। दोनों के बीच तूफानी पार्टनरशिप हुई, पंत ने 29 और हार्दिक ने 31 रन बनाए. बल्लेबाजी में टीम इंडिया ने जितना बेहतर खेल दिखाया, बॉलिंग ने उतना ही बेड़ा गरक करवा दिया। टीम इंडिया के प्राइम बॉलर भुवनेश्वर कुमार ने अपने 4 ओवर में 43 रन लुटवा दिए, जबकि हर्षल, अक्षर और युजवेंद्र चहल भी 10 से अधिक की इकॉनोमी से रन पिटवाते रहे। 12 जीत के बाद शिकस्त टीम इंडिया के पास इस जीत के साथ एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। टीम इंडिया इस मैच से पहले लगातार 12 टी-20 मैच जीत चुकी थी, यहां अगर जीत मिलती तो 13 जीत हासिल करने वाली पहली टीम बनती। लेकिन अफ्रीकी टीम ने इस प्लान को चौपट कर दिया। पूर्व कप्तान मिताली राज ने लिया सन्यास, 23 साल का सफर हुआ खत्म PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war