पांच लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, चोरी छिपे अस्पताल में करा रहा था इलाज बेमेतरा। नक्सली मामले में बेमेतरा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जिले के एके मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में चोरी-छिपे इलाज करा रहे दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नक्सली को लेकर रायपुर की ओर से इनपुट मिला। इसके बाद बेमेतरा एसपी धर्मेंद्र कुमार छवई ने अस्पताल में दबिश देकर नक्सली और उसके अटेंडर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली नारायणपुर का रहने वाला था है और कांकेर में लंबे समय से सक्रिय था। नक्सली एलओएस का कमांडर बताया जा रहा है जिस पर 5 लाख का इनाम भी रखा गया था। बता दें कि बेमेतरा से गिरफ्तार यह नक्सली अपने पेट में हुए छाले का इलाज कराने एके मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती था। नक्सली ने अपना नाम बदलकर यहां खुद को भर्ती कराया था। जिसका इलाज पिछले 2 दिनों से चल रहा था। नक्सली की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के दौरान दो अन्य साथी नक्सली अस्पताल से फरार हो गए। जबकि पुलिस ने नक्सली और उसके अटेंडर को गिरफ्तार कर लिया है। फरार नक्सलियों को गिरफ्तार करने के लिए बेमेतरा पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और नक्सलियों की तलाश में जुट गई है। इसके अलावा इस पूरी घटना के पश्चात जिला प्रशासन ने अस्पताल पर कार्यवाही करते हुए अस्पताल को सील कर दिया है। बीजेपी और सिंहदेव के बयान से सरकार मुश्किल में, सीएम भूपेश बोले- गोली नहीं चलेगी, भाजपा दिल्ली में करें विरोध केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान, किसानों के लिए जल्द आएगा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war