युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश के 5 नेताओं को मिली जगह, कोको पाढ़ी बने राष्ट्रीय महाचिव

युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश के 5 नेताओं को मिली जगह, कोको पाढ़ी बने राष्ट्रीय महाचिव रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवक कांग्रेस का चुनाव कुछ दिन में होगा। इससे पहले युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। इस सूची में छत्तीसगढ़ से पांच कार्यकर्ताओं को स्थान मिला है। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी राष्ट्रीय महासचिव बने हैं। राष्ट्रीय सचिव के पद पर मिलिंद गौतम रायपुर, मोहम्मद शाहिद दुर्ग, लोकेश वशिष्ठ रायपुर और शशि सिंह सूरजपुर की नियुक्ति हुई है। इस नियुक्ति पर भूपेश बघेल ने पदाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होनें लिखा कि भारतीय युवका कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी। आप सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।  https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1535118152253681669?t=Ngp0E2xQpN-iTzUwHEPXSQ&s=08 राजस्थान में कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद ही भारतीय युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस कार्यकारिणी में राजधानी रायपुर के लोकेश वशिष्ठ का चयन राष्ट्रीय सचिव के पद पर हुआ। कार्यकारिणी गठन हेतु देशभर के युवाओं का साक्षात्कार राजधानी दिल्ली में लिया गया था। युवक कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, प्रदेश में एक लाख 68 हजार से ज्यादा सदस्यों ने सदस्यता शुल्क के रूप में 50 रुपये जमा कर दिए हैं। आनलाइन होने वाले चुनाव में कार्यकर्ता लगातार सदस्य बनाने की मुहिम में जुटे हुए हैं। प्रदेश में कांग्रेस संगठन ने 17 लाख से ज्यादा सदस्य बनाए हैं। ऐसे में युवक कांग्रेस को दस लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रदेश में युवक कांग्रेस संगठन का चुनाव 12 जून तक चलेगा। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि प्रदेश महासचिव पद के लिए 138 उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं।  बीजेपी और सिंहदेव के बयान से सरकार मुश्किल में, सीएम भूपेश बोले- गोली नहीं चलेगी, भाजपा दिल्ली में करें विरोध केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान, किसानों के लिए जल्द आएगा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war