छत्तीसगढ़ में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, जाने कब तक करना होगा बारिश का इंतजार
छत्तीसगढ़ में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, जाने कब तक करना होगा बारिश का इंतजार
रायपुर। तपती गर्मी से लोग परेशान है। प्रदेश में इससे बचने और इंतजार करने पड़ेगा, क्योंकि इस बार देरी से आएगी। हालांकि राज्य में प्री मानसून की हलचल दिख रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जून को राज्य में मानसून प्रवेश होना था, लेकिन मानसून के धीमें रफ्तार के कारण ये अब 16 जून तक दस्तक दे सकता है।
मानसून 3 दिन देरी से चल रहा
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 61 साल के रिकार्ड के हिसाब से मानसून 10 जून की जगह 13 जून को छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहा है। 16 जून को रायपुर में और 17 जून तक पूरे प्रदेश में दस्तक दे देगा।
दूसरे राज्यों के मानसून में कोई विलंब नहीं
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मानसून पूरे पूर्वोत्तर भारत में पहुंच चुका है और इस दौरान अच्छी बारिश हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मानसून में कोई विलंब नहीं है। अगले दो दिनों में गोवा और महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
राजधानी दिल्ली में मानसून दस्तक की स्थिति
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, मानसून सामान्य गति से आगे बढ़े तो दिल्ली-एनसीआर में 27 जून तक दस्तक देने के आसार हैं। जून के अंतिम सप्ताह में ही मानसून की बूंदें राजधानी को सराबोर करेंगी. दस दिन पहले मानसून की तेज गति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि अगर यही रफ्तार बनी रही, तो दिल्ली में भी मानसून अपने तय समय से पहले आ सकता है। लेकिन, अब मानसून की गति सामान्य हो गई है।
पांच लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, चोरी छिपे अस्पताल में करा रहा था इलाज
PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war