गजराज से गांवों मं दहशत: मनरेगा मजदूरों पर हाथी का हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर पेन्ड्रा। मरवाही वन मंडल में एक बार फिर हाथियों ने एक बार फिर कहर बरपाया है। गांव में अचानक मनरेगा मजदूरों पर हमला कर दिया, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, तीन हाथियों में से एक हाथी अपने दल से अलग हो गया है। इस हाथी ने इन मजदूरों के पर जोरदार हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मजदूरों पर हमला इतना अचानक हुआ कि कुछ भी सोचने समझने का मौका ही नहीं मिला। मजदूर सहदेव को घायल अवस्था में मरवाही उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। वहीं बदिराम को भी स्थानीय और वन विभाग की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान मौतो हो गई। यह घटना मरवाही वन परिक्षेत्र के मालाडांड़ के सिवनी वन परिसर अंतर्गत हुई है। संभवतःरात को ही हाथियों का प्रवेश हुआ, जिसकी कोई पूर्व सूचना किसी के पास नहीं थी। वन विभाग के द्वारा इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मृतक के परिजनों 25 हजार रुपए की सहायता राशि दे दी गई है। घायल का इलाज बेहतर कराया जा रहा है। वन विभाग के कर्मचारी हाथियों के दल पर नजर रखे हुए हैं।