खेल के दौरान बच्चा बोरवेल में गिरा, बचाव दल मौके पर मौजूद
जांजगीर-चांपा। जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। एक 12 वर्ष का बच्चा बोरवेल्स के गड्ढा में गिर गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम और तहसीलदार पहुंचे हैं। बच्चे को बोरवेल से निकालने की कोशिश जारी है।
गौरतलब है कि जांजगीर-चांपा जिले के पिहरीद गांव में एक 12 साल का राहुल पिता लाला साहू घर के पीछे खेलते समय बोरवेल में गिर गया है। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिजनों को घटना की जानकारी मिली।
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे हैं। बच्चे को ऑक्सीजन पाइपलाइन के जरिए भेजा जा रहा है। साथ ही बच्चे को बोरवेल के गड्ढे से निकालने की कोशिश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बोरवेल का गड्ढा 80 फीट गहरा है। हालांकि बच्चा लगभग 50 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। मौके पर बचाव दल मौजूद है। जो लगातार बच्चे की आवाज सुन रहा है।
बच्चे को पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है वही जेसीबी की मदद से आसपास खुदाई की जा रही है साथ ही मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है बता दें कि यह घटना शाम करीब 4:00 बजे की है परिजनों को जानकारी होने के बाद रो रो कर बुरा हाल है घटना की जानकारी होने के बाद आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में जुट गए हैं सभी लोग बच्चे की सलामती की दुआ कर रहे हैं।