Bigg Boss 13 विजेता Siddharth Shukla का निधन, जानें वजह
मुंबई। बिग बॉस 13 के विजेता और टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सिद्धार्थ महज 40 साल के ही थे। वहीं मौत को लेकर मुंबई पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, कल रात वे दवाई लेकर सोए और सुबह नहीं उठे। सिद्धार्थ शुक्ला टीवी का जाना माना नाम थे और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। कल रात तक वे ठीक थे। लेकिन अचानक उनकी मौत की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया।
सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) का पोस्टमॉर्टम कूपर अस्पताल
सिद्धार्थ शुक्ला अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़ कर गए हैं। कूपर अस्पताल के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला को गुरुवार सुबह जब अस्पताल लाया गया तब उनकी मृत्यु हो चुकी थी। सिद्धार्थ शुक्ला के शव को सुबह उनके परिजन ही कूपर अस्पताल ले गए थे। कूपर अस्पताल में ही सिद्धार्थ का पोस्टमॉर्टम किया गया।
यह भी पढ़े- भारत में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक, 24 घंटे में मिले 47 हजार से ज्यादा मरीज, जानिए मौत की संख्या
सिद्धार्थ शुक्ला(Siddharth Shukla) के निधन से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक
सिद्धार्थ शुक्ला के इस तरह अचानक निधन से पूरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री शोक में है. तमाम अभिनेता और अभिनेत्रियों द्वारा सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी जा रही है.
बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी के विजेता रहे Siddharth Shukla
सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था। इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी अपने नाम किया था। सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला ने देश के घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।
यह भी पढ़े- 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहीं, पीएम मोदी ने मांगी लिस्ट, छत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी!…
मां के कहने पर सिद्धार्थ ने मॉडलिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
सिद्धार्थ (Siddharth Shukla) का जन्म मुंबई में हुआ था। उनकी रुचि कभी भी मॉडलिंग और एक्टिंग में नहीं थी। सिद्धार्थ हमेशा से ही बिजनेस करना चाहते थे। अपने लुक्स की वजह से वो लोगों को आकर्षित करते थे। साल 2004 में एक बार मां के कहने पर सिद्धार्थ ने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सिद्धार्थ यहां बिना पोर्टफोलियो लिए पहुंच गए।
यह भी पढ़े- कश्मीर के अलगाववादी नेता गिलानी का निधन, पाकिस्तान ने भारत को दी धमकी, बोले- आग से ना खेले
जूरी ने सिद्धार्थ के लुक्स को देखकर ही उन्हें चुन लिया था। सिद्धार्थ ने मां के कहने पर बेमन से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये उनकी किस्मत बदल देगा। सिद्धार्थ ने ये इस प्रतियोगिता को जीत लिया।
'बाबुल का आंगन छूटे ना' में लीड रोल
सिद्धार्थ को साल 2008 में तुर्की में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े मॉडलिंग शो में भेजा गया। वहां भी सिद्धार्थ ने जीतकर देश का नाम रोशन किया। सिद्धार्थ ने वापस आने के बाद भी मॉडलिंग जारी रखी। बाद में उन्होंने एक फेयरनेस क्रीम के कमर्शियल एड में भी काम किया। इस ऐड के बाद उन्हें टीवी शो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' में लीड रोल मिला। हालांकि उन्हें इस धारावाहिक से खासी पहचान नहीं मिली।
सिद्धार्थ शुक्ला बालिका वधु (Siddharth Shukla baalika vadhu)
इसके बाद सिद्धार्थ ने कलर्स टेलीविजन के शो 'बालिका वधू' में शिव का किरदार मिला। इस धारावाहिक से सिद्धार्थ ने पहचान बनाई।
यह भी पढ़े- आपके Aadhaar Number से कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर, क्या आपको पता है?
इसके बाद सिद्धार्थ कलर्स के ही एक शो 'दिल से दिल तक' में रश्मि देसाई के साथ नजर आए। इस धारावाहिक में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। उन्होंने साल 2013 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी हिस्सा लिया था। इस शो के जज करण जौहर थे।
सिद्धार्थ के लुक्स से इम्प्रेस होकर करण ने शो के बाद सिद्धार्थ को अपनी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में अहम रोल भी दिया था।सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी काफी मशहूर थी। दोनों बिग बॉस 13 में मिले थे। दोनों की आए दिन रिलेशनशिप की अफवाहें भी उड़ती रहती थीं। हाल ही में सिद्धार्थ और शहनाज की कई म्यूजिक वीडियो भी आई थीं, जिसे युवाओं ने काफी पसंद किया। सिद्धार्थ के निधन की खबर से शहनाज टूट गई हैं।
यह वीडियो देखें-