राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस, शिवसेना और भाजपा समर्थित एक-एक उम्मीदवार हारे
राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस, शिवसेना और भाजपा समर्थित एक-एक उम्मीदवार हारे
नई दिल्ली। चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग हुई। इन सभी सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं। यहां भाजपा 3 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। वहीं, 3 सीटों पर महाविकास अघाड़ी ने जीत दर्ज की। राजस्थान और हरियाणा में कांटे की टक्कर थी, जिसमें महाराष्ट्र के अलावा हरियाणा के नतीजों में काफी देरी हुई। यहां कांग्रेस को जोरदार झटका लगा और पार्टी के उम्मीदवार अजय माकन को हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा में भाजपा के कृष्ण लाल पंवार तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा ने जीत दर्ज की। राजस्थान में बीजेपी समर्थक सुभाष चंद्रा की हार हुई।
इमरान प्रतागढ़ी की जीत
एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल को 43 वोट मिले। वहीं, शिवसेना की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार संजय राउत ने भी 41 वोटों के साथ जीत दर्ज की। शिवसेना के संजय पवार को 39.26 वोट मिले और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए इमरान प्रतापगढ़ी 44 वोट हासिल कर जीत गए।
बता दें कि महाराष्ट्र की छह सीटों पर 7 उम्मीदवार थे। छठी सीट के लिए शिवसेना के संजय पवार और बीजेपी के धनंजय महादिक में कांटे मुकाबला का था। मुख्यमंत्री के लिए उद्धव ठाकरे के लिए ये प्रतिष्ठा की लड़ाई थी लेकिन वो अपने उम्मीदवार जितान में नाकाम रहे।
हरियाणा में वोटों का गणित
राज्यसभा चुनाव में एक वोट 100 के बराबर माना जाता है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस का एक वोट रद्द कर दिया था। इसलिए यहां 88 वोट बचे थे, यानी 8800 वोट। जीत के लिए 8800/3+1 यानी 2934 वोट चाहिए थे। भाजपा के कृष्णलाल पंवार की जीत के बाद 66 वोट बच गए, जो कार्तिकेय को ट्रांसफर कर दिये गए।
एक वोट से कार्तिकेय जीते
कार्तिकेय शर्मा और अजय माकन को 29-29 (2900-2900) वोट मिले थे। लेकिन भाजपा के 66 वोट मिल जाने के बाद कार्तिकेय के वोट 2966 हो गए और उनकी जीत हो गई। कांग्रेस का एक वोट अवैध होने के कारण पूरी बाजी पलट गई।
राजस्थान में गहलोत ने उम्मीदार को जिताया
राजस्थान में कांग्रेस अपनी तीनों सीट जीतने में कामयाब रही। राजस्थान में कांग्रेस से प्रमोद तिवारी, रणदीप सुरजेवाला और मुकुल वासनिक जीते, जबकि बीजेपी के एकमात्र उम्मीदवार घनश्याम तिवारी ने कामयाबी हासिल की। बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा चुनाव हार गए।
वहीं, कर्नाटक में बीजेपी अपनी तीनों सीट जीतने में कामयाब रही। बीजेपी से निर्मला सीतारमण, जग्गेश और लहर सिरोहा चुनाव जीते जबकि कांग्रेस से जयराम रमेश ने जीत हासिल की।