16 घंटे से राहुल मौत के मुंह में, बोरवेल से निकालने रेस्क्यू जारी, NDRF और पुलिस की टीम जुटी
जांजगीर-चांपा। मालखरौदा ब्लाक के पिहरीद में 10 साल का बच्चा करीब 16 घंटे से बोरवेल में फंसा है। बच्चा खेलते समय अपनी ही बाड़ी के बोर में गिर गया। उसे निकालने के लिए पुलिस-प्रशासन की टीम जुटी हुई है। वहीं एनडीआरएफ ओडिशा की टीम भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी वीडियो ट्वीट कर जानकारी दी है।
ग्राम पिहरीद निवासी रामकुमार उर्फ लालाराम साहू का पुत्र राहुल साहू (10)मानसिक रूप से कमजोर है। शुक्रवार को वह शाम 4 बजे घर की बाड़ी में खेलने गया और बोर में गिर गया। घर के लोगों ने जब उसकी खोजबीन की तो बोर से उसकी आवाज आई। तब पता चला कि वह बोर में गिर गया है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया।
[caption id="attachment_17995" align="aligncenter" width="300"]
मालखरौदा पिहरीद बोरवेल रेस्क्यू[/caption]
घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच घटना की सूचना प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। बोर के कुछ दूरी पर गड्ढा खोदने का काम किया गया। देर रात तक लगभग 20 फीट से अधिक गहरा गड्ढा खोदा जा चुका था और प्रशासन, पुलिस और ग्रामीण बच्चे को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे थे। बालक के लगभग 60 से 65 फीट की गहराई में फंसे होने की बात बचाव टीम ने कही है। बोर की कुल गहराई 140 फीट है।
मौके पर विधायक रामकुमार यादव, कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला, आइजी रतनलाल डांगी, एसपी विजय अग्रवाल सहित एसडीएम, एसडीओपी और अन्य अधिकारी कर्मचारी पहुंचे और रेस्क्यू आपरेशन में जुटे रहे। बच्चे को पाइप के माध्यम से आक्सीजन दिया जा रहा है।
वहीं मोबाइल कैमरा भेजकर भी उसकी जानकारी ली गई। आसपास बेरीकेड लगा दिया गया है। जेसीबी व चेन माउंटेन से खोदाई जारी थी। रात के लिए बिजली का प्रबंध भी किया गया।
आईजी रतनलाल डांगी[/caption]
पांच लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, चोरी छिपे अस्पताल में करा रहा था इलाज
PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war