व्यापमं ने सिंचाई सब इंजीनियर का रिजल्ट किया जारी, निमेश्वर पहले और किशन दूसरे नंबर पर, देखें परिणाम

व्यापमं ने सिंचाई सब इंजीनियर का रिजल्ट किया जारी, निमेश्वर पहले और किशन दूसरे नंबर पर, देखें परिणाम रायपुर। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने सिंचाई विभाग सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी र दिया है। परीक्षा में निमेश्वर ने पहला स्थान हासिल किया है। गौरतलब है कि सिंचाई विभाग के सब इंजीनियर के 400 पदों के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बालोद के निमेश्वर ने परीक्षा में टॉप किया है। उन्हें 150 में से 122.535 अंक मिले हैं। व्यापमं ने 8 मई को सब इंजीनियर के लिए परीक्षा ली थी। 8 मई को परीक्षा होने के उपरांत व्यापमं ने 23 मई को मॉडल आंसर जारी किया था। 28 मई तक दावा आपत्ति मंगाई गई थी, जिसके निराकरण के बाद 10 जून को रिजल्ट घोषित किया गया है। टॉप टेन में रामानुजगंज के किशन चंद केसरी दूसरे नम्बर पर, दुर्ग के पंकज कुमार स्वर्णकार तीसरे नम्बर पर, बालोद के त्रिलोक साहू चौथे नम्बर पर है। वहीं खरसिया रायगढ़ की प्रगति साहू पांचवे नम्बर पर, कवर्धा के योगेश्वर सिन्हा छठवें नम्बर पर, रायपुर के रजत शर्मा सातवां स्थान प्राप्त किया। बिलासपुर के सत्येंद्र कुमार कौशिक आठवें नम्बर पर, बलरामपुर के श्याम विश्वास 9 वे नम्बर पर और रायगढ़ के दिनेश कुमार दसवें नम्बर पर आए हैं। अन्य अभ्यर्थी vyapam.cgstate.gov.in पर अपना रोल नम्बर डाल कर रिजल्ट देख सकते हैं।   राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस, शिवसेना और भाजपा समर्थित एक-एक उम्मीदवार हारे PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war