मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक्शन, नायब तहसीलदार निलंबित, धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों पर कार्रवाई जशपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज फिर भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ऑन द स्पॉट फैसला लिया है। पत्थलगांव के बटईकेला गांव में कार्यक्रम खत्म होने के बाद लापरवाहों पर कार्रवाई की है, जिससे हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री ने नायब तहसीलदार बागबहार (जशपुर) को तत्काल निलंबित किया है। नायब तहसीलदार उदय राज सिंह पर जाति प्रमाण पत्र में लापरवाही का आरोप है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी में अनियमितता के आरोप पर कोटबा सोसायटी के कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। सीएम भूपेश बघेल कार्यक्रम खत्म होने से पहले ग्रामीण को राशन कार्ड बनाकर सौंपा था। पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला ग्राम में भेंट मुलाकात के दौरान प्रेमनगर गांव के रहने वाले नारायण यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है। वजह पूछने पर नारायण ने बताया कि सरपंच ने पुराने कार्ड को निरस्त करवा दिया है और नया कार्ड नहीं बनाया जा रहा है।