राहुल साहू को बचाने गुजरात से पहुंचेगी रोबोटिक्स की टीम, बोरवेल के पास खनन का कार्य जारी, बचाव दल दिन-रात जुटे

राहुल साहू को बचाने गुजरात से पहुंचेगी रोबोटिक्स की टीम, बोरवेल के पास खनन का कार्य जारी, बचाव दल दिन-रात जुटे जांजगीर-चांपा। मालखरौदा के पिहारिद गांव में बोरवेल में गिरे बालक को सुरक्षित निकालने (Rahul fell in borewell Update) रेस्क्यू ऑपरेशन बीते 41 घंटे से चलाया जा रहा है। घटना स्थल पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन की टीम मौजूद है। दूसरी ओर सीएम भी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ले रहे हैं। 60 ​फीट गहरे बोरवेल में फंसे  (Save Rahul) को निकालने सुरंग खोदी जा रही है। इसके लिए एक स्टोन ब्रेकर, तीन पोकलेन, 3 जेसीबी, 3 हाइवा, 10 ट्रैक्टर, तीन वाटर टैंकर, 2 डीजल टैंकर, 1 हाइड्रा, 1 फायर ब्रिगेड, 1 ट्रांसपोर्टिंग ट्रेलर, तीन पिकअप, 1 होरिजेंटल ट्रंक मेकर और 2 जेनरेटर का उपयोग किया जा रहा है। दो एम्बुलेंस भी तैनात किया गया है।

आज सुबह केला और ग्लूकोज दिया गया

राहुल साहू के एक्टिविटी को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है। तड़के सुबह राहुल को केला और ग्लूकोज दिया गया। पाइप से ऑक्सीजन पहुचाई जा रही है। वहीं आज भी राहुल को बाहर निकालने में समय लग सकता है। क्योंकि अभी तक टलन बनाने का काम अभी भी शुरू नहीं हुआ है। गहराई में चट्टान और पत्थर होने के कारण भी ज्यादा समय लग रहा है। सीएमओ ने बताया कि रेस्क्यू टीम पूरी रात काम पर लगी हुई रही। राहुल ने रात 3 बजे फ्रूटी, केला और ओआरएस का घोल लिया है। गुजरात से रोबोटिक्स की टीम पहुंचने वाली है। मुख्यमंत्री  रात भर राहुल के रेस्क्यू की जानकारी लेते रहे है। https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1535815367230038016?t=2OA2C4UxebHw88M1oVcw7g&s=08 ग्राम पंचायत कर सकेंगे अविवादित नामांतरण और खाता विभाजन, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war