भीषण हादसे सें मची चीख पुकार, दो महिलाओं की मौत, 6 लोग गंभीर

भीषण हादसे सें मची चीख पुकार, दो महिलाओं की मौत, 6 लोग गंभीर कांकेर। जिले में शनिवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा हाईवा और ऑटो की टक्कर के चलते हुआ है। टक्कर के बाद चालक हाईवा सहित भाग निकला। दुर्घटना में 2 महिलाओं की दर्दना मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हैं। इनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसा कोरर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, हाटकर्रा निवासी द्रोपदी (35) पत्नी मनहेर और रेखा दर्रो पत्नी सुरेश समेत 14 लोग सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहाड़गोंदी गए थे। वहां से सभी शनिवार शाम करीब 7 बजे गांव लौट रहे थे। अभी वे कोकानपुर के पास पहुंचे ही थे, तभी कोरर से चरामा की ओर जा रही हाईवा के पिछले टायर से ऑटो टकराकर अनियंत्रित हो गया। इसके बाद सड़क किनारे ऑटो पलट गया। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को धनेलीकन्हार सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने द्रोपदी और रेखा को मृत घोषित कर दिया। वहीं 6 लोगों की हालत अभी भी गंभीर है। इसमें ऑटो चालक भी शामिल है।