प्यार का खौफनाक अंत, प्रेमी जोड़े ने पेड़ में लगाई फांसी, गांव में फैली सनसनी

प्यार का खौफनाक अंत, प्रेमी जोड़े ने पेड़ में लगाई फांसी, गांव में फैली सनसनी भानूप्रतापपुर। एक प्रेमी जोड़े ने खौफनाक कदम उठा लिया। दोनों ने एक ही पेड़ में फांसी लगाकर खुकदुशी कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों 11 जून की दोपहर से घर से निकले थे। घना जंगल होने के कारण जानकारी मिलने में देरी हुई। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें कि, प्रेमी जोड़े ने गांव से 3 किलोमीटर दूर पहाड़ी की दूसरी ओर जाकर फांसी लगाई है। जो कि घना जंगल हैं और नक्सली क्षेत्र होने के कारण पुलिस भी सावधानीपूर्वक घटनास्थल पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुडाल का है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय युवक रंजीत कोर्चे और 23 वर्षीय लखवंतीन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी तेज वर्मा ने एक मीडिया को बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। दोनों ही मृतक एक ही गांव के निवासी है। दोनों में प्रेम संबंध था। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। 

जिंदगी अनमोल, न करें खुदकुशी

 जिंदगी अनमोल है। इससे आत्महत्या कर खत्म न  करें। बालिग को कानून संरक्षण देता है। पुलिस की मदद ल सकते हैं। मंदिर में जाकर शादी रचा सकते हैं। परिजनों की नाराजगी  कुछ दिनों में दूर हो सकती है। जीवन समाप्त करना अंतिम रास्ता नहीं है।   जांजगीर की घटना के बाद सबक : इस जिले में खुले बोरवेल बंद करने का अभियान तेज, 6 को किया बंद PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war