चार महीने बात भारत में कोरोना केस में वृद्धि, मिले 8084 नए मरीज, जानिए मौत की संख्या नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8084 नए केस मिले हैं। जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 3.24 फीसदी हो गई है। बढ़ती संक्रमण दर चिंताजनक है। यह 5 फीसदी से ज्यादा होने पर नई लहर का संकेत हो सकती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल कोविड केस की संख्या बढ़कर 4,32,30,101 हो गई है। करीब चार महीनों के बाद दैनिक संक्रमण दर तीन प्रतिशत से अधिक हुई है। रविवार की तुलना में सोमवार को नए संक्रमितों की संख्या मामूली कम है, हालांकि, मौतें ज्यादा हुई हैं। रविवार सुबह समाप्त 24 घंटे में 8582 मामले दर्ज हुए थे और चार लोगों की मौत हुई थी। अपडेट आंकड़ों के मुताबित बीते 24 घंटे में देश में सक्रिय केस में 3,482 का इजाफा हुआ। ये बढ़कर कुल 47,995 हो गए हैं। नई लहर की आशंका देश में बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ते नए संक्रमितों को देखते हुए कोरोना की नई लहर की आशंका पैदा हो रही है। हालांकि, विशेषज्ञों ने अभी इससे इनकार किया है। सरकार ने ज्यादा संक्रमण वाले राज्यों के 28 जिलों को रेड जोन में रखा गया है। केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत ज्यादा संक्रमण वाले राज्यों में केंद्र ने सावधानी व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय भी हालात पर नजर रखे हुए है। बीजेपी और सिंहदेव के बयान से सरकार मुश्किल में, सीएम भूपेश बोले- गोली नहीं चलेगी, भाजपा दिल्ली में करें विरोध केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान, किसानों के लिए जल्द आएगा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war