मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गिरफ्तार, मीडिया से बोले- विपक्ष को दबाने की कोशिश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गिरफ्तार, मीडिया से बोले- विपक्ष को दबाने की कोशिश नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस मुख्यालय से प्रवर्तन निदेशालय (ED) दफ्तर तक पैदल मार्च कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया। मीडिया से बातचीत में सीएम बघेल ने कहा कि ED दफ्तर के सामने पहुंचने पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें कहा कि आपको डिटेन किया जाता है। सीएम ने कहा कि सेंट्रल एजेंसीज का दुरुपयोग किया जा रहा है। अपने लोगों को बचाने का काम किया जा रहा है। विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम दबने वाले नहीं हैं।  सोनिया गांधी जब ईडी के सामने पेश होंगी, तब इस से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। कितनी भी दिल्ली पुलिस बैरिकेडिंग कर ले, कितना भी प्रयास करके देख ले। सत्य को जीत होगी। कानून का राज कहां है। ताना शाही हो रही है।