देश में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी, सक्रिय केस की संख्या 50 हजार के पार, जानिए आज कितने मरीज मिले
देश में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी, सक्रिय केस की संख्या 50 हजार के पार, जानिए आज कितने मरीज मिले
नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की एक बार फिर तेजी आ गई है। इस वक्त सक्रिय मरीजों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में नए संक्रमितों में मामूली कमी आई है। चौंकाने वाली बात यह है कि बीते सात दिनों में महज 7 दिनों में ही संक्रमण देश के चार से 15 राज्यों तक पहुंच गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 6594 नए संक्रमित मिले, लेकिन सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 50548 हो गई है। सोमवार को 8084 नए मरीज मिले थे।
दैनिक संक्रमण दर भी सोमवार को चार माह बाद 3.24 फीसदी तक पहुंच गई थी। देश में बीते 122 दिन बाद सोमवार को पहली बार कोरोना संक्रमण दर तीन फीसदी के पार पहुंची थी।
इससे पहले 11 फरवरी को संक्रमण दर 3.50 फीसदी दर्ज की गई थी, लेकिन मंगलवार को यह घटकर 2.05 फीसदी रह गई।
कोरोना 24 घंटे की रिपोर्ट
- बीते 24 घंटे मिले मिले 6,594 मरीज
- अब तक कुल केस बढ़कर 4,32,36,695
- 24 घंटे में सक्रिय केस 2553 बढ़े
- सक्रिय केस की मौजूदा संख्या 50,548
- कुल केस में सक्रिय केस 12 फीसदी
- मौजूदा कोविड रिकवरी रेट 67 फीसदी
- दैनिक संक्रमण दर 05, साप्ताहिक दर 2.32
- महामारी से अब तक उबरे लोग 4,26,61,370
- कोरोना मृत्यु दर 21 फीसदी
- कोविड टीकों की अब तक कुल खुराक 35 करोड़
ज्यादा संक्रमित जिलों में कहां कितनी संक्रमण दर
नागालैंड, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का एक-एक जिला येलो जोन में है। इसी तरह दिल्ली के 11 में से चार जिले दक्षिण, पूर्वी, उत्तर पश्चिम और मध्य दिल्ली में संक्रमण पांच से साढ़े पांच फीसदी के बीच है।
इनके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम में 9.40, फरीदाबाद में 7.08 और पंचकूला में 6.41 फीसदी संक्रमण है। इसी तरह अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और मिजोरम में संक्रमण तेजी से फैल रहा है।