रायपुर। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय (PRSU) में ऑनलाइन मोड में परीक्षा होगी। पिछले 15 दिनों से छात्र जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहा था। पिछले दिनों यूनिवर्सिटी में कुलपति का घेराव करने निकले थे। जिसे पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। देर शाम तक आंदोलन जारी रही। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल इस विषय पर चर्चा की गई। वहीं विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने भी बैठक के बाद निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। बैठक के बाद ऑनलाइन परीक्षा कराने का निर्णय लिया। रजिस्ट्रार गिरीश कांत पाण्डेय ने कहा कि छात्र ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग कर रहे थे। जिसको देखते हुए यूनिवर्सिटी समिति की बैठक की गई, जिसमें सभी परीक्षाएं मिश्रित मोड में संपन्न कराने निर्णय लिया गया। निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से दोपहर 12 बजे तक प्रश्न पत्र परीक्षार्थियों तक प्रेषित किया जाएगा। परीक्षार्थियों को अपना उत्तर पुस्तिका उसी दिन या दूसरे दिन 12 बजे तक जमा करना होगा। परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित संख्या में उत्तर पुस्तिका का वितरण किया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षा सैद्धांतिक परीक्षा के बाद होगी। रविशंकर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार गिरीश कांत पाण्डेय ने बताया कि आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के समस्त संकाय अध्यक्षों की बैठक हुई. यह भी पढ़े- आपके Aadhaar Number से कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर, क्या आपको पता है? वहीं एनएसयूआई का कहना कि जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा को लेकर पिछले 1 महीने से हम विश्वविद्यालय प्रशासन को धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन देकर परीक्षाओं को ऑनलाइन कराने की मांग की थी। हमने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से बच्चों की समस्याओं को अवगत कराया और आज उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के प्रयासों से विश्वविद्यालय में परीक्षाएं ऑनलाइन हो गई। इसके लिए मैं माननीय उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल एवं विश्वविद्यालय प्रशासन को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने बच्चों के हित में बहुत ही सराहनीय निर्णय लिया और छात्र हित की बात को दम ने नहीं दिया।
यह वीडियो देखें-