राहुल साहू 99 घंटे से बोरवेल में, बचाव कार्य लगभग पूरा, मेडिकल टीम अलर्ट परराहुल साहू 99 घंटे से बोरवेल में, बचाव कार्य लगभग पूरा, मेडिकल टीम अलर्ट पर जांजगीर-चांपा। बोरवेल में गिरे राहुल साहू को अब 99 घंटे बीत चुके हैं। NDRF और SDRF के जवान अपने-अपने काम में लगे हुए हैं। हजारों आंखें सुरंग की ओर टिकी हुई हैं। सबके मन में एक ही सवाल है कि राहुल कब बाहर आएगा। बताया जा रहा है कि राहुल साहू को बाहर लाने के लिए रेस्क्यू टीम ने मॉक ड्रिल शुरू कर दिया है। बस कुछ ही देर में राहुल को बाहर लाने की तैयारी है। पुलिस टीम ने रस्सी के साथ घेरा बना दिया है, जिससे सुरंग से बाहर और एंबुलेंस तक पहुंचने में कोई देरी न हो। बता दें कि राहुल पिछले 99 घंटों से बोरवेल में फंसा हुआ है। उसका रेस्क्यू ऑपरेशन अब अंतिम चरण में है। https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1536675060726915072?t=t7GBSZeNTKB0S0aF1ZujrQ&s=08 बता दें कि जांजगीर जिले के मालखरौदा ब्लॉक का गांव पिहरीद नेशनल मीडिया में है। यहां एक दिव्यांग बच्चा राहुल साहू जो पिछले 99 घंटे से बोरवेल में फंसा हुआ है। इतने ही घंटे से रेस्क्यू टीम डटी हुई है। टीम के सदस्यों के कपड़े धूल से सने हैं। पसीने के दाग पड़ गए हैं। खाने-पीने के लिए कभी सरपंच की ओर से, कभी प्रशासन और पुलिस की ओर से तो कभी विधायक की ओर से व्यवस्था की जा रही है। मेडिकल टीम बड़ी बेचैनी से एंबुलेंस के आसपास ही इस इंतजार में बैठी है कि राहुल बाहर आए और उसकी प्रारंभिक जांच और इलाज करते हुए सीधे बिलासपुर की ओर भागें, जिससे तत्काल प्रभाव से उसे बेहतर इलाज मिल सके। मेडिकल टीम के सदस्य यह जानते हैं कि राहुल जिस तरह पानी और कीचड़ में है, उससे किस तरह की समस्याएं आ सकती हैं।