मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरी बार गिरफ्तार, पुलिस ने काफिला रोका, कार्यकर्ताओं से मिलने नहीं दिया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरी बार गिरफ्तार, पुलिस ने काफिला रोका, कार्यकर्ताओं से मिलने नहीं दिया
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली में दूसरी बार गिरफ्तार किये गए। लेकिन कुछ देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इसके बाद वे बदरपुर थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए निकले। लेकिकन उनके काफिले को दिल्ली पुलिस ने सरिता विहार, अपोलो हॉस्पिटल के पास रोक लिया। बता दें कि बदरपुर थाने में कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया है।
इससे पहले भी प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुरक्षाकर्मियों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हुई। फिर मुख्यमंत्री बघेल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। इससे पहले पुलिस अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, इमरान प्रतापगढ़ी समेत अन्य नेताओं को हिरासत में ली।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1536598459075088384?t=ZlEZfuxInPZKi_WutXzpdw&s=08
ईडी दफ्तर जा रहे थे बघेल
राहुल गांधी के ईडी में पेश होने के मद्देनजर क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है, जिसके चलते पुलिस वहां किसी को इकट्ठा नहीं होने दी। इस बीच मुख्यमंत्री बघेल और अन्य कांग्रेस नेता ईडी दफ्तर जाने के लिए आगे बढ़ रहे थे, तभी दिल्ली पुलिस उन्हें रोक रही थी। जब दिल्ली पुलिस ने नेताओं को आगे नहीं जाने दिया तो सभी धरने में बैठ गए जिसके बाद ये झड़प हुई।
बता दें कि राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड-एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड सौदे संबंधी धन शोधन के मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए। कांग्रेस ने इसे विपक्ष पर हमला बताया। इसलिए पार्टी के सभी शीर्ष नेता और सांसद दिल्ली में ईडी के मुख्यालय तक विरोध मार्च और सत्याग्रह करने का फैसला किया, लेकिन ऐसा करने से दिल्ली पुलिस ने रोक दिया।
भ्रष्टाचार : सिकल सेल संस्थान के दो कर्मचारी निलंबित, लेकिन पीड़ितों को भटकाने वालों पर कब होगी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war