पत्नी ने पति को युवती के साथ रंगे हाथ पकड़ा, फिर ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा

पत्नी ने पति को युवती के साथ रंगे हाथ पकड़ा, फिर ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा कोंडागांव। जिले में एक प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा देने की तस्वीरें सामने आई हैं। वीडियो में युवक को लोग पीटते और कुछ कहते सुनाई दे रहे हैं। ये तस्वीरें केशकाल के समीप उड़न्दाबेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बडगई का है। बताया जा रहा है कि एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ एक कमरे में पकड़ लिया। इस पर पत्नी ने जमकर हंगामा किया। पति की इस बेवफाई से नाराज पत्नी ने गांववालों को भी इकट्ठा कर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सजा के तौर पर पहले तो युवक और उसकी प्रेमिका को पीटा, फिर उनके कपड़े उतरवाए, बाद में दोनों को नग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया गया। अब इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडोयो भी वायरल हो गया है। फरसगांव पुलिस ने बताया कि, उड़न्दाबेड़ा इलाके के रहने वाले एक शादीशुदा युवक का इलाके की ही एक युवती के साथ पिछले कई दिनों से प्रेस प्रसंग का मामला चल रहा था। युवक का अपनी प्रेमिका के घर आना-जाना लगा रहता था। जब शनिवार को पत्नी को इस बात की भनक लगी तो वह अपने पति के प्रेमिका के घर पहुंच गई। जहां पहले से ही पति और युवती दोनों साथ में एक कमरे में बैठे मिले। इस बात से नाराज पत्नी ने शोरगुल कर ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया। फिर ग्रामीणों की भीड़ पहुंचती गई। जिन्होंने युवक और उसकी प्रेमिका को इस गलती की सजा के तौर पर पहले पीटा, फिर दोनों के कपड़े उतरवा लिए। इसके बाद नग्न अवस्था में दोनों को गांव में घुमाया गया। फिर अलग-अलग लकड़ी में दोनों के हाथ बांध कर जमीन में बिठा दिया। इसी बीच वहां मौजूद एक ग्रामीण ने इनकी वीडियो भी बना ली। जब इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।