छत्तीसगढ़ में आज कई स्थानों में होगी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ की आशंका रायपुर। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही प्रदेश भर के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की संभावना है।