IND Vs SA T20 : भारतीय गेंदबाज लौटे लय पर, चहल-पटेल के आगे दक्षिण अफ्रीका ने टेके घुटने, निर्णायक मैच में शानदार जीत स्पोर्ट्स डेस्क। पांच दिवसीय टी-20 सीरीज़ में टीम इंडिया को पहली जीत मिली है। मंगलवार को विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया (Team India) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) को 48 रनों से मात दे दी। इस जीत के साथ भारत की सीरीज़ में वापसी हो गई है और अब स्कोर 1-2 हो गया है। कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अगुवाई में मिली भारत की यह पहली जीत है। टॉस जीतने के बाद साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़-ईशान किशन की धमाकेदार पार्टनरशिप के दम पर 179 का स्कोर बनाया। पिछले दो मैच में खराब प्रदर्शन कर रहे टीम इंडिया के बॉलर्स ने यहां पर वापसी की और अफ्रीकी बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। टीम इंडिया की तरफ से तेज़ गेंदबाज़ हर्षल पटेल ने कमाल की बॉलिंग की, उन्होंने अपने 3.1 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर चार बड़े विकेट झटके। पिछले दो मैच में खराब प्रदर्शन करने वाले युजवेंद्र चहल ने यहां 4 ओवर के कोटे में 20 रन देकर 3 विकेट झटक लिये। 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका लड़खड़ाती हुई नजर आई। मेहमान टीम ने 40 के स्कोर पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए। कप्तान तेम्बा बवूमा (8), रीजा हेंड्रिक्स (23) और रासी वेन डेर डुसेन (1) पवेलियन लौटे। इस समय ड्वेन प्रिटोरियस और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर मौजूद हैं। 8 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 48 रन है। टीम इंडिया 5 विकेट पर 179 रन भारत की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने धमाकेदार शुरुआत की। दोनों ने शुरुआती 10 ओवर में ही 97 रन जोड़ लिए थे, लेकिन उसके बाद टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई हुई नज़र आई। ऋतुराज (57 रन) ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की पहली फिफ्टी जड़ी, उनका साथ ईशान किशन (54 रन) ने दिया, जो लगातार तूफानी बैटिंग कर रहे हैं। एक बार फिर मिडिल ऑर्डर कोई कमाल नहीं कर पाया, श्रेयस अय्यर सिर्फ 14 रन बना पाए। कप्तान ऋषभ पंत 6 और दिनेश कार्तिक भी 6 ही रन बना पाए। अंत में हार्दिक पंड्या ने कुछ रन बटोरे और 21 बॉल में 31 रन बनाकर टीम इंडिया के स्कोर को 179 तक पहुंचाया। टीम इंडिया की टीम ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, आवेश खान साउथ अफ्रीका की टीम टेंबा बावुमा (कप्तान), रीज़ा हेंड्रिक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, रास्सी वेन डुसेन, एच. क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पर्नेल, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, एनरिक नॉर्किया