कांग्रेस के महासचिव अजय माकन पहुंचे छत्तीसगढ़, सीएम भूपेश-सिंहदेव के बीच सियासत पर कही बड़ी बात, जानिए क्या कहा...

रायपुर। कांग्रेस के महासचिव अजय माकन गुरुवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस में चल रहे सियासत को लेकर प्रतिक्रिया दी है। माकन ने कहा कि ऐसा नहीं है आप बताएं कौन सा ऐसा राज्य देश में है, कौन सी ऐसी पॉलिटिकल पार्टी है, जहां लोगों का किसी विषय पर मतभेद नहीं होता है। अजय माकन ने कहा कि क्या बीजेपी उत्तर प्रदेश में ठीक चल रही है ? क्या वेस्ट बंगाल, कर्नाटक में ठीक चल रहे हैं? राज्य और हर पार्टी में ऐसा रहता है। यह इन चीजों का हिस्सा होता है। इन चीजों के साथ भी जनता की सेवा में ताकत के साथ लगे हुए हैं। इसके पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें 3 सितम्बर को राजधानी रायपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन क़ी महत्वपूर्ण पत्रकारवार्ता की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि जिस प्रकार देश में मोदी सरकार ने देश की मूल्यवान संपत्तियों को बेचने का जो अभियान चलाया हुआ है। इसके खिलाफ कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी कहा था. शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा था कि देश की संपदा बेच-बेचकर, पुरखों के द्वारा बनाए संपदा को बेच-बेचकर मोदी सरकार अपने दो उद्योगपति मित्रों को मदद करने में लगी हुई है. उन्होंने कहा था कि हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, रेलवे लाइन,ट्रेन कुछ भी तो नहीं बचा है. अजय माकन ने कहा कि इसके खिलाफ कांग्रेस ने जन जाग्रति के लिए देशभर के सभी राज्यों की राजधानियों में कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है. इसी के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन क़ी महत्वपूर्ण पत्रकारवार्ता करेंगे. प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में 3 सितम्बर को पत्रकारवार्ता करेंगे. यह भी पढ़े- 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहीं, पीएम मोदी ने मांगी लिस्ट, छत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी!… यह वीडियो देखें-