5 दिन में 4 मर्डर, सिर पत्थर से कुचल युवक की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना वीआईपी इस्टेट में युवक की हत्या हो गई है। खबरों के अनुसार हत्यारों ने युवक की बेरहमी से सिर पर पत्थर से वार किया है। अज्ञात युवक की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। रायपुर पुलिस के आला अफसर और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंचगई हैं। पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी हुई है। यह पूरा मामला खमाहरडीह थाना इलाके का है। सुबह सैर करने वालों की नजर लाश पड़ी। तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस वीआईपी स्टेट के प्लाट पर पहुँची। युवक के हाथ में एक टैटू मिला है। इसमें नाम लिखा है। इस नाम के जरिये ही पुलिस शव का शिनाख्त करेगी। और कातिल तक पहुचेगी। बता दें कि पिछले 5 दिनों में हत्या की यह चौथी वारदात है। इससे पहले रायपुर के संतोषी नगर इलाके में अमान खान, सिविल लाइन इलाके में रामचंदानी नाम के प्रॉपर्टी डीलर की आपसी विवाद में हत्या हुई। गुढ़ियारी इलाके में एक युवक की गर्लफ्रेंड की वजह से हुए विवाद में हत्या हो चुकी है।