निःशुल्क प्रभात पाठशाला का समापन, दुर्गा किरण पटेल बोली-  महिलाएं करें शिकायत, रक्षा टीम करेगी सुरक्षा

निःशुल्क प्रभात पाठशाला का समापन, दुर्गा किरण पटेल बोली-  महिलाएं करें शिकायत, रक्षा टीम करेगी सुरक्षा बिलासपुर। बहतराई के बीआर यादव नगर में आयोजित 25 दिवसीय निःशुल्क प्रभात पाठशाला का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर पुलिस रक्षा टीम प्रभारी दुर्गा किरण पटेल रही। उन्होंने प्रभात पाठशाला की सराहना की और कहा कि इस तरह का आयोजन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते है और उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलता है। रक्षा टीम प्रभारी दुर्गा किरण पटेल ने महिलाओं व बच्चों को सायबर सुरक्षा एवं छेड़छाड़ ,पोक्सो एक्ट,पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना एवं घरेलू हिंसा,आत्म रक्षा के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही रक्षा टीम द्वारा महिलाओं को सुरक्षा संबंधी अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी देकर ऐप डाउनलोड कराया गया एवं पंपलेट वितरण किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि 9399021091 पर शिकायत करने पर रक्षा टीम द्वारा सहायता दी जाएगी। [caption id="attachment_18293" align="aligncenter" width="300"] बहतराई प्रभात पाठशाला[/caption] पाठशाला में मिनाक्षी तिवारी द्वारा सिलाई कढ़ाई, चुन्नी मौर्या केक मेकिंग, सीमा श्रीवास्तव ब्यूटी पार्लर, डांस उत्कर्ष दुबे, गणित रीजनिंग सुरेंद्र केंवट कंप्यूटर आदि प्रशिक्षण दिए। इन्हें अतिथियों द्वारा समान्नित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुधीर यादव ने किया व आभार व्यक्त प्रभात पाठशाला आयोजक महेंद्र सिंह ध्रुव ने किया। इस अवसर पर संतराम साहू, रामदयाल साहू, शिवचरन साहू, ललिता ध्रुव समेत वार्डवासी उपस्थित थे। 9399021091 पर महिलाएं करें शिकायत, रक्षा टीम करेगी सुरक्षा